posted on : April 6, 2026 9:06 pm

-11 अप्रैल से बैशाखी मेले के लिए स्कूली खेल होने हैं मैदान में

-सिंचाई विभाग 17 लाख की लागत से कर रहा सुधारीकरण का काम, धीमी गति पर नाराजगी

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले की कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में आगामी 11 अप्रैल से होने वाले वैशाखी मेले के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इस दौरान स्कूली खेल प्रयोगिताएं कैसे संपन होंगी इस पर संशय बना हुआ है।

कर्णप्रयाग के जीआईसी खेल मैदान के निर्माण कार्य तथा सौन्दर्यीकरण को सिचाई विभाग 17 लाख का बजट आवंटित हुआ। इसमें विभाग की ओर से अभी तक मैदान में मलबे का भरान, चहारदिवारी और गेट का निर्माण किया गया है। लेकिन समतलीकरण का कार्य नहीं हो पाया। ऐसे में मैदान ऊबड़ खाबड़ बना है। जबकि वैशाखी मेले के आयोजन के लिए सात दिन बाकी हैं, और 11 एवं 12 अप्रैल को स्कूली खेल प्रतियोगिताएं यहां होनी है। ऐसे में इस ऊबड़-खाबड़ मैदान में बच्चे कैसे खेलेंगे इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी ने कहा कि खेलों से पहले मैदान का सुधारीकरण होना चाहिए।

वहीं सिंचाई विभाग के एई शुभम डोभाल ने बताया कि मैदान के एक किनारे पर रास्ता क्षतिग्रस्त है। इसे तैयार किया जा रहा है। उसके बाद मैदान का समतलीकरण किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!