बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा का संचालन शुरु करने की मांग पर चल रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन आंदोलन के दौरान मंगलवार को आंदोलनकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस दौरान व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों, पंडा समाज और स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान बदरी विशाल से सरकार को चारधाम यात्रा शुरु करने के लिये सद्बुद्धि देने की मनौती मांगी।

बता दें कि बदरीनाथ धाम में बदरीश संघर्ष समिति के बैनर तले बीते पांच दिनों से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को भी यहां माणा गांव के प्रधान पीताम्बर मोल्फा, किशोर सिंह, प्रेम सिंह, गजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह कंडारी, आनंद सिंह बड़वाल, मोहन रावत सहित 7 लोग क्रमिक अनशन पर डटे रहे। वहीं स्थानीय लोगों, हक-हकूक धारियों व व्यापारियों ने रोज की तर्ज पर धाम में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया, वहीं इस दौरान धाम के साकेत चैराहे पर आंदोलनकारियों की ओर से सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये यज्ञ किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने यहां विष्णु सहस्त्र नाम पाठ भी किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्री लाल, बलदेव मेहता, संगीता मेहता, आलोक मेहता, कन्हैया चैहान, रोहित भंडारी, कामेश पंवार,  विनोद डिमरी, काशी पाल, बच्चन सिंह चैहान, भारत मेहता और धीरज मेहता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!