ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने मुख्यमंत्री से पीआरडी जवानों को नियमितीकरण की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामानंद भट्ट ने सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि चमोली के पीआरडी  जवान भी लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे है। उनका कहना है कि पीआरडी  जवानों को शीतकाल में घर बैठने को मजबूर होना पड़ता है। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी  का सामना करना पड़ता है। हालांकि यात्राकाल और आपदाकाल में पीआरडी जवान समर्पित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे है। इसके बावजूद कई साल गुजर जाने पर भी पीआरडी जवान नियमित नहीं हो पा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उपनल कर्मियों को सरकार ने नियमित किए जाने की घोषणा की है। पीआरडी जवान भी उत्तर प्रदेश के जमाने से उत्तराखंड राज्य में अपनी सेवाएं देते आ रहे है। इसके बावजूद नियमितीकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। उन्होंने पीआरडी जवानों को नियमित करने की मांग की है। कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने का वादा भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि राज्य  में शीतकालीन यात्रा भी संचालित की जानी चाहिए। इससे पीआरडी जवानों को वर्षभर कार्य मिलेगा। उन्होंने पीआरडी जवानों के नियमितीकरण के मामले को स्वीकार करने का आग्रह किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!