posted on : December 4, 2021 5:32 pm

जोशीमठ (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थली औली की सड़क का चैडीकरण किये जाने की मांग को लेकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को उपजिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से एक ज्ञापन केंद्र सड़क एवं राजमार्ग मंत्री तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा है।

समिति के संरक्षक अतुल सती और अध्यक्ष कमल रतूड़ी का कहना है कि औली को जोडने वाला मोटर मार्ग बड़ी दयनीय हालत में है। उनका कहना है कि पर्यटन स्थल होने के कारण पूरे साल भर यहां पर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। विशेषकर बर्फवारी के सीजन में यहां पर बाहर आने वाले सैलानियों की तादात और भी अधिक बढ़ जाती है। औली मोटर मार्ग वन वे होने के कारण अधिकांश समय यहां पर पर्यटकों के वाहन जाम में फंस जाते है। जिससे उन्हें आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि यदि इस मोटर मार्ग का चैड़ीकरण किया जाता है तो  पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!