posted on : March 24, 2021 4:41 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मूल निवासी कर्मचारी महासंघ चमोली की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल किये जाने की मांग के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की गुहार लगायी है।

मूल निवासी कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष जंगी रडवाल व महामंत्री आरएन दोहरे ने कहा कि सीएम को भेजे गये ज्ञापन में उन्होंने अपेक्षा की है कि जिस तरह से उन्हें सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्ववर्ती सीएम के आदेशों पर पुनर्विचार किये जाने का भरोसा दिलाया है उससे मूल निवास कर्मचारी महासंघ को भी आस जगी है कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर भी मुख्यमंत्री पुनर्विचार करते हुए पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को बहाल करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि नियुक्ति में प्रतिनिधित्व पर कानून बनाया जाए, आरक्षित वर्ग के पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर उन्हें भरा जाए, नगरपालिका व पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण कर उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर समायोजित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र शैलानी, रोमेश शाह, हरीश तोपाल, मुकंदी टम्टा, नरेश कुमार आदि शामिल थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!