NEW DELHI, INDIA JUNE 28, 2020. A troop of Rhesus Monkeys feeding on food left by humans. This troop was seen near the Asola Bhati Sanctuary in the National Capital Region. Technically called Macca mulatta these monkey can eke out a living in urban spaces and can attack humans stealing food when necessary. A lot of animal trials of drugs and vaccines take place on this species of monkeys. In fact trials for a vaccine against the Covid-19 virus are ongoing on this species of monkeys. The 'Rh Factor' in human blood grouping comes from this group of monkeys. India protects these monkeys as they resemble the Hindu God Hanuman.
posted on : November 12, 2024 5:04 pm

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल बाजार सहित आसपास के गांव में पिछले लम्बे समय से बंदरों की तादात बढ़ने के साथ ही बंदरों के आतंक भी बढ़ने लगा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि ने मंगलवार को डीएफओ चमोली को ज्ञापन भेज कर इन शरारती बंदर से निजात दिलाने की मांग की है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रधान हाटकल्याणी मनोज कुमार मिश्रा, उलगरा की प्रधान अशी देवी, कैल गांव के प्रधान जीवन मिश्र, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि देवाल बाजार के आसपास तथा क्षेत्र सेलखोला, अठू, कैल, हाट कल्याणकारी, उलगरा, पूर्णा, देवसारी, तलोर पदमला, फल्लियां आदि गांवों में पिछले लम्बे समय से बंदरों ने आंतक मचा रखा है। किसानों की फसल के साथ ही आम लोगों को झपटा मार कर नुकसान पहुंचा रहे है। किसान को खेतों मे कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। इसलिए अधिकांश गांवों में किसानों ने खेती से भोह भंग हो गया है। खेती नहीं कर रहे हैं। बाजार में व्यापारियों की दुकान से सामान उठा ले जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों पर झपट कर हमला कर रहे हैं, अभी तक बंदरों ने हमला कर  28 से अधिक महिलाओं और बच्चों को घायल किया जा चुका है। बंदर घरों के अंदर रखा सामान तक उठा ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात की मांग की है।

इधर, बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि जल्द ही देवाल में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा कर बंदरो को पकड़ने काम शुरू किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!