पोखरी (चमोली)। अतिथि शिक्षक संघ की रविवार को चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक मुख्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सरकार की ओर से अतिथि शिक्षकों के मानदेय बढ़ाये जाने पर सरकार का आभार प्रकट किया गया, लेकिन अभी तक इस पर शासनादेश जारी न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से अविलंब शासनादेश जारी करने की मांग की है।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राकेश लाल ने कहा कि अभी तक अतिथि शिक्षकों को 2020 जून, जनवरी, मई और जून 2021 का मानदेय नहीं दिया गया है। ऐसे में अतिथि शिक्षकों के सम्मुख आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अविलंब उनका रूका हुआ मानदेय दिया जाए साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त न माना जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। बैठक में विमल सती, मुन्ना सिंह चैहान, राम कृष्ण सिंह चैहान, योगेश कुमार, राजेश, बीना नौटियाल, कविता पंवार, माहेश्वरी परमार, माधुरी, नीमा शाह, कांति टम्टा, मंजू नेगी आदि मौजूद थे।
