posted on : October 11, 2021 5:14 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की चमोली शाखा ने चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक बैठक कर सरकार से मांग की है कि छात्रहितों को ध्यान रखते हुए कोविड काल के दौरान जिन शिक्षकों को बैरियर और टीकाकरण अभियान में तैनात किया गया है। उन्हें तत्काल मुक्त किया जाए ताकि छात्रों के पठन पाठन में व्यवधान उत्पन्न  न हो।

संघ के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में अभी भी प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति नहीं हुई जिससे कई विद्यालय छात्र संख्या पूरी होने के बाद भी एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे है, वहीं विषय शिक्षक के पदों पर भी विषयवार पदोन्नति लंबित चल रही है जिससे छात्रों को विषयवार शिक्षक नहीं मिल पा रहे इसका खामियाजा भी छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि जिन शिक्षकों का समायोजन किया गया है उन शिक्षकों को उन्हीं विद्यालय में स्थायी तौर पर समायोजित किया जाए ताकि रिक्त पदों पर नई भर्ती हो सके और छात्रों को शिक्षक मिल सके। बैठक में संघ के प्रांतीय चुनाव में चमोली जिले के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी को प्रांतीय महामंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सर्वसहमति से प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में शंभु प्रसाद बहुगुणा, युद्धवीर बिष्ट, जयदीप रावत, पानू चैहान, स्वेता रावत, त्रिलोक सिंह, मुकेश नेगी आदि ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!