गोपेश्वर(चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के लोहाजंग में आधार सेंटर खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंपा है।

वाण गांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल सामाजिक कार्यकर्ता  हीरा सिंह गढ़वाली की अगुवाई  में मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली से मिला और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि  देवाल क्षेत्र के न्याय पंचायत मुदोली के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने और संसोधन के लिए 45 किलोमीटर दूर विकास खंड मुख्यालय देवाल आना पड़ता है। छोटे बच्चो को ले जाने भारी दिक्कत होती है। पिनाऊ, बलाण, सुया, धूराधारकोट, कुलिग, वाण, वानुडी, ल्वाणी, वलाण, ताजपुर, हरनी, वाक, काडेई गांव लगभग सात सात हजार की आबादी का क्षेत्र है जिसका सेंटर लोहाजंग में पड़ता है यदि यहां पर आधार सेंटर खोला जाता है तो क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल की समस्या को गंभीरता से सुना और लोहाजंग में आधार सेंटर खोलने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में  दिग्पाल सिंह, गंजे सिंह, खड़क सिंह, बवीता देवी, गीता बिष्ट, नन्दी देवी, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!