posted on : October 4, 2021 5:33 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड का धारडुंगरी-मैखुरा मोटर मार्ग पर पहाड़ी से मलवा आने के कारण पिछले दो दिनों से बंद पड़ा हुआ है। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने लोनिवि गौचर को सोमवार को ज्ञापन भेज कर मार्ग को खुलवाने की मांग की है।

भाकपा माले के  गढ़वाल सचिव का कहना है कि धारडुंगरी मोटर मार्ग अवरूद्ध होने से क्षेत्र की जनता को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में क्षेत्र में होने वाली शादियों के लिए बाहर से आने वाले सगे संबंधियों को भी इससे दो-चार होना पड़ सकता है। उन्होंने लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता से मोटर मार्ग को शीघ्र सुचारू करने की मांग की है। लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जेई को इसकी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!