posted on : December 12, 2021 5:57 pm

जोशीमठ (चमोली)। वर्तमान शिक्षण सत्र आधा से अधिक हो चुका है लेकिन अभी तक राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ में प्रवेश प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई जिससे अभिभावकों के सामने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। इस संबंध में रविवार को जोशीमठ में अभिभावक संघ की एक बैठक भी संपन्न हुई।

राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय जोशीमठ के अभिभावक संघ के अध्यक्ष बख्तावर सिंह का कहना है कि जोशीमठ में संचालित राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में पिछले दो वर्षों से कक्षा छह तथा 11वीं में इस वर्ष अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उनका कहना है कि आधा शिक्षा सत्र गुजर गया है लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। यही नहीं इस विद्यालय में कक्षा सात से 10वीं तक के बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली शिक्षण सामग्री भी नहीं मिल रही है। जो कि बच्चों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय होने के बाद भी यहां पर बच्चों को बाहर कमरे लेकर रहना पड़ रहा है। जबकि विद्यालय का छात्रावास बन कर तैयार हो चुका है लेकिन बच्चों को वहां नहीं रखा जा रहा है। जबकि इस विद्यालय में दूर दराज से बच्चे पढ़ने के लिए आते है। उन्होंने बताया कि बैठक में सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए तथा बच्चों को मिलने वाली सुविधाऐं भी दी जाएं। बैठक में धर्म सिंह, हर्षबर्धन सिंह, बीना देवी, हर्षी देवी, इंद्रा देवी, सुलोचना देवी, सर्वेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

अभी तक उच्च अधिकारियों का आदेश नहीं आया है कि बच्चों को एडमिशन कराया जाए इस आधार पर पिछले दो वर्षों से बच्चों को एडमिशन नहीं दिए जा रहे हैं। जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे वैसे ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजकिशोर,  प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!