posted on : July 6, 2021 5:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति व बिजली बिलों में कटौती की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण का कहना है कि चमोली जिले में तमाम विद्युत परियोजना संचालित होने के बावजूद लगाता बिजली की कटौती चल रही है। वहीं बिजली के बिलों में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली दिला रही है। जबकि उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां पर विद्यु परियोजनाओं के लिए लोगों ने अपनी जमीन दी है और उन्हीं को आज उंचे दामों में बिजली खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि प्रदेश के लोगो को फ्री बिजली मुहैया करवायी जाए तथा बार-बार बिजली की कटौती पर भी रोक लगायी जाए। इस मौके पर आप के संगठन मंत्री कुलदीप नेगी, मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!