posted on : June 11, 2021 12:07 pm

गोपेश्वर/नंदप्रयाग/पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल के बढ़े हुए दाम को वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न विकास खंडों में पेट्रोल पंप के पास सांकेतिक धरना दिया गया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो भाजपा मंहगाई, बेरोजगारी को मिटाने के नाम पर केंद्र व राज्य की सत्ता में काबिज हुई थी आज वही सरकार मंहगाई पर रोक लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। बल्कि उल्टा भाजपा के सत्ता में आने के बाद से मंहगाई बेलगाम हो गई है। खाद्य सामग्री से लेकर रसोई गैस व पेट्रोल के दामों में निरंतर इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि यह सरकार मंहगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है तो इसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता के साथ दगाबाजी कर सत्ता पाने के बाद सत्ता के मद में मदहोश होकर स्वयं के विकास पर लग जाना जनता के साथ अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

इस मौके विकास जुगरान, प्रमोद बिष्ट,  प्रभाकर भट्ट, आनन्द सिंह पंवार, योगेंद्र बिष्ट, संदीप झिंक्वाण, संदीप भंडारी, नंदप्रयाग के नगराध्यक्ष नरेन्द्र कठैत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, सभासद संजय कंडेरी, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, सैनसिंह कंडेरी, सुमन सजवाण, विपिन कंडेरी, सूरज कंडेरी, राहुल कंडेरी आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!