posted on : May 5, 2021 6:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी चमोली ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पश्चिम बंगाल के तृणमूल कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख धरना देते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा है। राष्ट्रपति से मांग की है कि तृणमूल कांग्रेस को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। भजापा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि जिस प्रकार से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में प्रतिभाग करना सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं व राजनीतिक दलों की भूमिका रहती है परंतु इसके उपरांत हार और जीत तो लगी रहती है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने हार को पचा नहीं पा रही है इसलिए इस प्रकार का घृणित कार्य कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक भट्ट, नगर महामंत्री कुशलानंद डिमरी, नगर महामंत्री सत्येंद्र रावत, सुरेश सैलानी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!