थराली (चमोली)। बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरूवार को थराली में प्रदर्शन कर फुका केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, महिलाओं पर आए दिन भाजपा विधायकों की ओर से किए जा रहे कुकृत्य, बढ़ती बेरोजगारी और हरिद्वार में हुए कुंभ में आरटीपीसीआर, कोविड टेस्ट घोटाले की जांच की मांग को लेकर सरकार का पुलता दहन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष देवी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दूराचार जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाई। जिसके चलते आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, वही आरटीपीसीआर घोटाला भी इस सरकारके कार्यकाल में देखने को मिला है, जिससे देवभूमि कलंकित हुई है। इस मौके पर नवीन चन्दोला देवी जोशी, प्रीतम सिंह, लवलेश पंत, समीर सिद्धिकी, हरीश चन्दोला, अमित, सजींव बुटोला आदि थे।
