थराली (चमोली)। चमोली  जिले के देवाल विकास खंड में सोमवार को एक साथ 22 लोगों की कोरोना संक्रमित होने के चलते मंगलवार को एतहातन बाजार बंद रखा गया। हालांकि मेडिकल स्टोरों के साथ ही दूध एवं सब्जियों की दुकानें खुली रही। बाजार के बंद रहने के कारण बाजार में चहल-पहल नदारद रही।

देवाल के एसबीआई के शाखा प्रबंधक, विकास खंड कार्यालय के 10 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही कुल 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिस पर संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सूरी ने अन्य व्यापारियों की सहमति से मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। दवाओं, सब्जियों, दूध की दुकानों को छोड़ कर पूरा बाजार बंद रहा। बाजार के बंद रहने के कारण वहां पर चहल-पहल नदारद रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!