posted on : June 12, 2021 6:46 pm

गुप्तकाशी (रूद्रप्रयाग)। देवस्थानम बोर्ड विस्तार को लेकर तीर्थ पुरोहितों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को केदनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अपने मूल गांव लमगौंणी में देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने की मांग पर सरकार का पुतला फूककर विरोध जताया। तीर्थ पुरोहितों ने शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को स्थगित न किये जाने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

केदरनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित अजय जुगरान और क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गेश वाजपेई का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से देवस्थान बोर्ड पर पुर्नविचार का आश्वासन दिया गया था। जिस पर तीर्थ पुरोहितों में सराकर राय सुमारी कर बोर्ड के लेकर निर्णय लेने की आस जगी थी। लेकिन अब सरकार की ओर से बिना तीर्थ पुरोहित से वार्ता किये बोर्ड विस्तार कर दिया गया है। जिससे चारों धामों के तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड स्थगित नहीं किया जाता तो वे उग्र बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान खिलेश सजवाण, आकाश जुगरान, संजय पोस्ती, अंजुल जुगरान आदि मौजूद थे।

सरकार अपने मंसूबों में नहीं हो पा रही सफल
सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड के विरोध को रोकने के लिए देवस्थानम बोर्ड का विस्तार करते हुए राज्य के चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और दो उद्योगपतियों को शामिल किया गया है। लेकिन सरकार के इस मंसूबे पर भी पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। तीर्थ पुरोहितों के गांवों में भी इसका विरोध शुरू होना यही दर्शाता है कि तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को भंग करने से कम पर मानने वाले नहीं है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!