posted on : December 20, 2025 6:58 pm

पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत कांडई चंद्रशिला की खुली बैठक में विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। प्रधान भगत सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त, मनरेगा, क्षेत्र पंचायत निधि, विधायक निधि एवं सांसद निधि सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों को राशन कार्डों के सत्यापन, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन कुमार ने राशन कार्ड सत्यापन के मानक, मनरेगा तथा अन्य योजनाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा समेत अन्य योजनाओं से गांव का विकास होने के साथ-साथ ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

बैठक में प्रकाश राणा, कुंवर सिंह भंडारी, कुंवर सिंह राणा, भूपेंद्र भंडारी, अंजना देवी राणा, सुनीता देवी राणा, शांता भंडारी, मदन सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह राणा, बलवंत सिंह राणा, कमल सिंह राणा, ताजबर भंडारी, गुलाब सिंह भंडारी, रघुवीर नेगी, गजेंद्र सिंह राणा, कलावती देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!