गोपेश्वर (चमोली)। आपदा प्रभावित क्षेत्र में गुरूवार को अपराह्न बाद ऋषिगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण धौली गंगा का जल स्तर बढ़ गया था जिसको देखते हुए तपोवन में चल रहे रेस्क्यू आपरेशन को स्थगित करते हुए रेस्क्यू अभियान में लगे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। लेकिन कुछ देर तक स्थगित रेस्क्यू अभियान को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्थिति सामान्य होने पर रेस्क्यू अभियान फिर से सुचारू कर दिया गया है।

बता दें कि 2ः19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से अर्लट जारी किया गया था कि नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों को सर्तक रहने को कहा गया था। वहीं प्रशासन की ओर से भी रेस्क्यू अभियान में लगे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। कुछ समय बाद जल स्तर कम होने पर सामान्य स्थिति बनने पर फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!