posted on : December 20, 2025 7:00 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के प्रबंधन समिति की पहली बैठक में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं की नामांकन की स्थिति, शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद उपलब्धियों परिणाम विश्लेषण, पाठ्य सहगामी गतिविधियों, स्थायी तथा संविदा कर्मचारियों की स्थिति आदि पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी त्रिपाठी ने बैठक में जिन विद्यार्थियों ने विद्यालय में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत एडमिशन लिया था और वर्तमान में उन्होंने विद्यालय छोड़ दिया हो ऐसे छात्रों के विगत पॉच वर्षों की सूची तैयार करनें तथा विद्यालय छोड़नें के कारण जाननें पर जोर दिया। विद्यालय की प्राचार्या पुष्पलता आर्या ने बताया कि इस वर्ष 4 जुलाई को विद्यालय को पीएमश्री घोषित किया गया है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान तक विभिन्न खेलों में 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इसमें श्रेया किमौठी और जय पुरोहित ने ताइक्वाडों में मेडल भी जीते हैं। बताया कि विद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा सुलेख प्रतियोगिता, स्वच्छता पखवाड़ा एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधयों का आयोजन होता रहता है ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, सहायक कोषाधिकारी विनोद कुमार एवं  विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!