गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति एवं आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यो एवं चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके तामीरदारों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। बायोमेडिकल वेस्ट बिलों का ऑकलन एवं परीक्षण के उपरान्त भुगतान करें। जिला चिकित्सालय में स्थापित जनरेटर एवं एंबुलेंस वाहन पार्किंग में टिन शेड का निर्माण किया जाए। उन्होंने फिजियोथैरपी अनुभाग में वेव डाइथर्मी एवं अल्ट्रा सोनिक मशीन क्रय करने की स्वीकृति भी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अलिन्द पोखरियाल ने चिकित्सा प्रबंधन समिति के समक्ष आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि विगत माह अप्रैल से 30 नवंबर तक 2.48 करोड़ की आय और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन में 1.03 करोड़ का व्यय हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित कार्यो को भी स्वीकृति हेतु समिति के समक्ष रखा। नगर पालिका अध्यक्ष ने चिकित्सालय के सीनियर सिटिजन वार्डो में टीवी लगाने का सुझाव दिया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!