posted on : May 6, 2021 4:04 pm

पोखरी (चमोली)। वर्तमान समय में कोरोना योद्धाओ के रूप में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर वक्त अपने काम में जुड़े हुए है। कई स्वास्थ्य कर्मी तो ऐसे है जिन्हें खाने व सोने का भी उचित समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इन स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी भी है। अपनी इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन पोखरी के शिक्षकों ने सीएचसी पोखरी के चिकित्सकों व कर्मचारियों को फल वितरित कर उनके कार्य के प्रति अपना सम्मान व आभार प्रकट किया।

शिक्षक संगठन के निर्वमान अध्यक्ष उपेंद्र सती व वर्तमान मंत्री चंद्रप्रकाश कंडारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना की जो महामारी चल रही है उससे लड़ने में स्वास्थ्य कर्मी सबसे अधिक कार्य कर रहे है। अपने जीवन की प्रवाह किये बिना हर समय कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे हुए है।  कई बार तो स्वास्थ्य कर्मी को भोजन करने व सोने का समय भी नहीं मिल पा रहा है इसके बावजूद वे सभी अपने कार्य को बड़ी मुस्तैदी के साथ निभा रहे है। समाज का दायित्व है कि उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। इसी कड़ी में उनके संगठन ने एक छोटा प्रयास किया है ताकि कार्य के बीच में समय निकाल कर फलाहार कर ऊर्जावान बने रहे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे को सलाम करता और उनके स्वस्थ रहने की कामना करता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!