गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन की ओर से चमोली में बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जहां बाल विकास विभाग की ओर से चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। वहीं स्कूटी रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को हैलमेट भी वितरित किये गये।

जिलाधिकारी कार्यालय से शुरु हुई स्कूटी रैली को डीएम स्वाती एस भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद रैली में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं ने स्थानीय लोगों बालिका सरंक्षण और शिक्षा के लिये जागरुक किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं पर आधारित टेबल कलैंडर का भी विमोचन किया। जिला सभागार में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा, मेघा, प्रियंका व दीप शिखा गु्रप ने पहला, साधना, कामनी, रश्मि व पूनम ग्रुप ने दूसरा तथा स्मिता, रिम्पी, प्रिया, निकिता, स्मृति गु्रप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चार गु्रप में आयोजित सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में साधना नेगी ग्रुप ने पहला, सुषमा गु्रप ने दूसरा तथा सरिता गु्रप ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीएम स्वाती एस भदौरिया ने बेटियों के संरक्षण के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में बेटियों और बेटों को बराबर योगदान है। ऐसे में कन्या भ्रुण हत्या, बाल विवाह, देहज हत्या जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिये कानून बनाये गये हैं।  उन्होंने बालिकाओं को प्रभावशाली व्यक्तित्व विकसित करने के लिये कार्य करने की बात कही। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, संदीप कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!