posted on : November 17, 2021 3:51 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कोविड-19 वेक्सीनेशन कार्यो को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द छूटे हुए लोगों को दूसरी डोज लगाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरी डोज लगाने के लिए बचे हुए लोगों की सूची ब्लाक स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों के साथ साझा की जाए और छूटे हुए लोगों को तारगेट करते हुए दूसरी डोज लगाना सुनिश्चित करें। इसके लिए घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाए। जिन ब्लाकों में छूटे हुए लोगों की संख्या अधिक है उन ब्लाकों पर विशेष फोकस करें। कोविड की दूसरी डोज लगाने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और उसको हासिल करना सुनिश्चित करें। आपदा प्रबंधन कार्यालय से सभी छूटे हुए लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए बल्क मैसेज भेजा जाए। जो आंगनबाडी वर्कर और गर्भवती महिलाओं छूट गई है उनकों भी प्राथमिकता पर दूसरी डोज लगाई जाए। जिलाधिकारी ने बाल विकास, पंचायती राज एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान, आशा एवं आंगनबाडी वर्कर के सहायोग से दूरस्थ गांव क्षेत्रों में छूटे हुए लोगों की सूची लेकर स्वास्थ विभाग को दे। ताकि दूसरी डोज के लिए निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के तहत जिले शतप्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही दूसरी डोज में अभी तक 75.4 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और जनपद चमोली दूसरी डोज लगाने में पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है। बताया कि जिले में अब दूसरी डोज के 37024 लोग बचे है जिसके लिए वैक्सीनेशन टीमों को नियमित रूप से क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, एसीएमओ डा. उमा रावत, डीपीओ संदीप कुमार, डीपीआरओ आरएस गुंजियाल, डीडीएमओ एनके जोशी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!