posted on : September 14, 2023 5:21 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा के साथ ही बदरीनाथ महायोजना के पुनर्निर्माण कार्यो ने रफ्तार पकड़ ली है। बदरीनाथ में मौसम साफ रहने और अलकनंदा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से बदरीनाथ महायोजना के निर्माण कार्यो में इन दिनों काफी सहुलियत मिलने लगी है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मशीनरी और श्रमिकों की संख्या बढाते हुए पुनर्निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ महायोजना के अंतर्गत संचालित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा एवं हॉस्पिटल एक्सटेंशन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, सहायक अभियंता जीतेन्द्र कुमार, राजस्व उप निरीक्षक देवेन्द्र नेगी, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!