पौड़ी गढ़वाल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के कंडोलिया मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ध्वजारोहण कर ध् परेड की सलामी ली। आर्म्ड़ पुलिस, सिविल पुलिस, जिला होमगार्ड़स, एनसीसी के जवान शामिल थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी यशवन्त चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक, संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, यशवन्त चैहान ने पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारी को भारतीय संविधान की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय पौड़ी में क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा एवं जनपद के समस्त थाना, चैकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना, चैकियों में ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान की एकता और अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!