गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर हकहकूक धारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, सफाई आदि पर चर्चा की गई।

बता दें कि इस बार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग के साथ-साथ लाउडस्पीकर और शराब प्रतिबन्धित के साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्ग पर मेडिकल स्टाफ रखने तथा वांलेन्टियरों को ट्रेनिंग देने के लिए निर्देशित किया।

मंदिर के पुजारियों ने यात्रा में आ रही दिक्कतों मुख्यरूप से मन्दिर में पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत आदि के बारे में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सारी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया और बताया कि अप्रैल मध्य में अगली बैठक ली जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ इन्द्र सिंह नेगी, सीएमओ एसपी कुडियाल, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी एनके जोशी, मुख्य पुजारी हरीश भटट, अरविन्द भटट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!