गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरूवार को संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा। डीएम ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को जिन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया होनी अवशेष हैं, उनके टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर समय से सभी कार्यों को करने तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। डीएम ने संसद सदस्यों की ओर से ऑफलाइन स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक कुल 237 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें से 234 लाख की योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। अवशेष कार्यों को जल्द ही पूर्ण करा लिए जाएगें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
