posted on : March 27, 2021 6:01 pm

थराली (चमोली)। बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर सड़क पर ग्वालदम से करीब ढाई किमी की दूरी पर थराली की ओर भकुना नामक स्थान पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को ट्रक 04 सीए 8818 थराली से हल्द्वानी की ओर जा रहा था कि अचानक ग्वालदम के भकुना तोक में दुर्घटनाग्रस्त हो सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरा जिस कारण चालक 32 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी जेटा कोटी नारायणबगड़ की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने देर रात से ही बचाव अभियान शुरू किया। परंतु चलक का शव ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंसे रहने के कारण थराली थानाध्यक्ष डीएस पंवार, पुलिस चैकी प्रभारी ग्वालदम प्रशांत बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी ग्वालदम के जवानों के साथ ही  ग्वालदम के ग्राम प्रधान हीरा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ग्वालदम के ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद शव को निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!