गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नन्दप्रयाग-घाट रोड पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चालक और परिचालक की सवार थे दोनों को सामान्य चोटे आयी है जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को डंपर संख्या यूके 14 सी 4527 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक और परिचालक सवार थे। दोनों को हल्की चोंटे आयी है। घायलों में मदन सिंह पुत्र दयाल सिंह उम्र 52 वर्ष ग्राम विजार घाट और देव सिंह पुत्र महादेव सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम पगना घाट शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें