posted on : March 20, 2021 4:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व गौरिया दिवस पर शनिवार को इको क्लब बैरागना के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज  बैरागना में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राइका बैरागना में इको क्लब की ओर से विश्व गौरेया दिया पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के दोरान बच्चों को लुप्त होती गौरिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ बच्चों ने भी अपने पेंटिंग में गौरिया  के लुप्त होने की समस्याओं को उजागर किया।  पेंटिंग प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम, किरन ठाकूर द्वितीय व रोहित ठाकूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि प्रकृति को बचाने का हम लोगो को सामूहिक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानार्चा किशन सिंह बडवाल, वासुदेव झिंकवाण, ब्रजमोहन टम्टा ,पूजा नेगी, प्रियंका पंवार, सुनीता बिनवाल, दिनेश मैठाणी, विनीता खत्री, प्रेम देवराड़ी, कैलाश चंद्रवाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!