posted on : July 23, 2022 9:44 pm

गोपेश्वर(चमोली)। जन आंदोलनों से जुड़े पत्रकार ,राजनेता व पूर्व सैनिक रहे स्व0 सुदर्शन सिंह कठैत की पुण्य तिथि पर नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन जन आंदोलनों के साथ जन सेवा , देश सेवा के लिए समर्पित रहा। स्व0 कठैत के पुण्य तिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में आम जन मानस के साथ सूबे के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्व0 कठैत के मित्र रहे पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि जन आंदोलनों को धार देकर मुकाम तक पहुंचाने की स्व0 कठैत में महारथ थी। वक्ताओं ने कहा कि अपने गृह क्षेत्र घाट में विकास में पिछड़ापन को देखते हुए उन्होंने फौज की नौकरी छोड़कर जन आंदोलन के माध्यम से सड़क, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आर्कषित किया । दशोली से घाट को अलग विकासखंड बनाने में भी स्व0 सुदर्शन कठैत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांडई निवासी स्व0 कठैत घाट ब्लॉक के दो बार प्रमुख , जिला पंचायत सदस्य सहित पीटीआई व अन्य मीडिया संस्थानों में बतौर पत्रकार कार्य करते रहे। उन्हें जड़ी बूटी के साथ गढ़वाली बोली भाषा के साथ अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान था वे गढ़वाली भाषा को बचाने के लिए भी कार्य करते रहे हैं। दो सिंतंबर 1948 में जन्में स्व0 कठैत ने बीते वर्ष 23 जुलाई को अंतिम सांस ली थी। इस अवसर पर स्व0 सुदर्शन कठैत स्मृति के अध्यक्ष हरीश पुजारी, महासचिव नंदन सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा , स्मारिका के संपादक मंगला कौठियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत,भुवन नौटियाल , नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र सिंह रावत, सहित कई नागरिक उपस्थित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!