गोपेश्वर (चमोली)। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ‘‘वोटर हेल्पलाइन एप’’ लॉन्च किया है। वोटर हेल्पलाइन एप गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की मदद से आप अपना वोटर कार्ड बना सकते है। इसके अलावा वोटर कार्ड एवं निर्वाचन से संबधित हर तरह की जानकारी ले सकते है। वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक भी कर सकते हैं। इस एप पर चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज करने से लेकर, नामांकन, कैंडिडेट्स आदि तक की जानकारी पा सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में वोटर हेल्पलाइन एप सर्च करें। एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसके फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते है और घर बैठे वोटर कार्ड में कोई भी संशोधन कर सकते है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!