posted on : August 26, 2023 8:25 pm
गोपेश्वर (चमोली)। जिला बार एसोसिएशन चमोली के वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं तथा उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता वीरेंद्र असवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह बिष्ट, सचिव पद पर संदीप सिंह रावत सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जयेंद्र सिंह झिक्वाण एवं सुधीर सिंह राणा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
