गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार से कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओंने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंच कर लोगों से संपर्क कांग्रेस की रीतिनीति की जानकारी दी।
गोपेश्वर नगर के हल्दापानी, पाडुली, विवेकानंद कालोनी, बग्डवालधार, विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। हल्दापानी में स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि कांगे्रस पार्टी हमेशा ही जनहित की बात करती है और जनता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर में संचालित बीटेक काॅलेज, बीएसी नर्सिंग काॅलेज इसके उदाहरण है कि कांग्रेस सरकार ने जनहित के काम किये हैं वहीं भाजपा की सरकार ने आज जनता को सडक पर ला दिया है। मंहगाई चरम पर है, बेरोजगारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। विकास कार्य केवल सोशल मीडिया तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल गोपेश्वर के लिए टोकन मनी जारी की गई थी भाजपा सरकार ने द्वेष की भावना से इस कार्य को आगे नहीं बढाया। उन्होंने कहा कि यदि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जनहित के सभी कामों को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। और इस बार भाजपा को सबक सीखाने का मन बना चुकी है। भाजपा केवल जनता की भावनाओं से खेलती है और धार्मिक भावना फैला कर उन्हें आपस में वैमनष्यता फैलाती है। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। जिनका पूर्व काबीना मंत्री ने माला पहना कर स्वागत किया। जन संपर्क अभियान में पीसीसी अरविंद नेगी, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, अनीता नेगी, हरेन्द्र ंिसह, राकेश सिंह, संदीप सिंह, सूर्य प्रकाष पुरोहित, आनंद सिंह पंवार, योगेन्द्र बिष्ट आदि शामिल थे।