गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती नीती घाटी में 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है। जिससे लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है, वहीं गांवों में आजकल भालू का आंतक भी बना हुआ है जिससे ग्रामीण काफी डरे और सहमें हुए है।
ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि तमक नाले के पास पहाड़ी से पत्थर छिटनके के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीण पिछले 15 दिनों से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। प्रधान का कहना है कि पूर्व में स्थानीय विधायक महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र में उरेडा की ओर से सोलर लाइट की व्यवस्था सांसद निधि से किये जाने की बात सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी लेकिन आज तक वह लाइट नहीं लग पायी है। उन्होंने कहा कि आजकल गांवों में भालू का आंतक भी मचा हुआ है जिससे लोग अंधेरा होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से अविलंब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग की है।
