गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तीन विकास खंडों दशोली, जोशीमठ व घाट में एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी देते हुए विद्युत विभाग चमोली के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि नंदप्रयाग व बाजपूर में क्षतिग्रस्त 66 केवी विद्युत लाइन के दो स्पान के साथ ही नवनिर्मित 66 केवी लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है। यह कार्य एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक संपन्न होगा।  इस बीच चमोली जिले के तीन विकास खंडों में सुबह दस बजे से सांय पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने सामान्य कार्यों को संपन्न करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!