posted on : November 21, 2025 8:23 pm

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व मात्स्यिकीय दिवस पर किसानों को मत्स्य पालन के जरिए आजीविका को बढ़ाने में जोर दिया गया। मत्स्य प्रक्षेत्र बैरागना में विश्व मात्स्यिकीय दिवस पर मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं को बढ़ा देने पर जोर दिया गया। सहायक निदेशक मत्स्य रितेश कुमार चंद तथा मत्स्य निरीक्षक दीपक कुमार ने ग्रामीणों को आजीविका बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन को अपनाने की अपील की। उन्होनंे सरकार द्वारा संचालित मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने पर बल दिया। इस दौरान ट्राउट फार्मिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैरागना की प्रधान सृष्टि राणा ने कहा कि इस क्षेत्र में मत्स्य पालन की भरपूर संभावनाओं के चलते लोग आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो रहे है। आगे भी इस दिशा में विभाग को काश्तकारांें को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनका कहना था कि मत्स्य पालन लोगों की आर्थिकी का बेहतर जरिया बन रहा है। इसलिए इसे अभियान के रूप में संचालित कर आजीविका संवर्द्धन को बढावा देना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!