posted on : September 11, 2025 8:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरूवार को उद्यान और कृषि विभाग की जिला योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया।

डीएम तिवारी ने कृषि अधिकारी को जिला योजना के तहत खेतों की सुरक्षा और उत्पादन में वृद्धि के लिए गुणवत्ता वाले बीज किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बैठक में जानकारी दी कि जिला योजना के तहत विभाग को अवमुक्त दो सौ लाख की धरनाशि के सापेक्ष 113 लाख के कार्य पूर्ण हो गए है। अन्य कार्य गतिमान हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि सुरक्षा, बीज वितरण, सिंचाई क्षेत्र का विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उद्यान विभाग के देवी प्रसाद डंगवाल ने बताया कि विभाग को योजना के तहत अवमुक्त 205 लाख की धनराशि के सापेक्ष  36.01 लाख की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण, सब्जी बीज वितरण, पॉली हाउस निर्माण, फूलों के उत्पादन के कार्य करवाए जा रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!