posted on : December 23, 2025 6:51 pm

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमान ने जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक लेते हुए सभी नागरिको के आधार अपडेट करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण समिति की में जिले के नागरिकों का आधार अपडेट करने एवं 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों के आधार संबंधी मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करनें के  निर्देश दिए गए। उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 0-5 वर्ष के उन बच्चों की सूची तैयार की जाए जिनके आधार नहीं बनें है तथा उनके आधार बनाए जाने के लिए उचित कार्रवाई शुरू की जाए। जिला समाज कल्याण को जनपद के समस्त दिव्यांगजनों के आधार उनके घर जाकर अपडेट करवानें के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

डीएम ने कहा कि आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि संस्थानों को निर्देशित किया कि उपलब्ध सभी आधार मशीन को क्रियाशील रखें। यूआईडीएआई से समन्वय करते हुए मशीनों की तकनीकी समस्या को दूर करें। उन्होंने कहा कि  जनपद में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न मेलों एवं वर्तमान में आयोजित किये जा रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविरों में आधार शिविर लगाकर आधार अपडेट व आधार सम्बन्धी आमजन को हो रही परेशानियों का समाधान करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!