posted on : November 25, 2022 8:01 pm

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक थोक कारोबारी के कर्मचारी द्वारा लाखों रुपए लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। गया। ढूंढने के बाद भी फरार हुए कर्मचारी का जब कुछ पता नहीं चला तो मालिक ने कोतवाली ज्वालापुर में कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी तहरीर में ज्वालापुर स्थित सुगंधा ट्रेडर्स निकट लाल मंदिर आर्यनगर के स्वामी सचिन गोयल ने बताया वह आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। साल 2019 में शुभम चड्ढा पुत्र राजेंद्र कुमार चड्ढा निवासी गांव सीमली लक्सर को फर्म में नौकरी पर रखा था। उसका कार्य बाजार में माल सप्लाई के ऑर्डर लेने से लेकर रकम वसूलने का था। आरोप है कि कर्मचारी ने बाजार से 4,84,169 रुपए की रकम प्राप्त कर ली, लेकिन फर्म के खाते में जमा नहीं कराई। तब से वह फरार चल रहा है।

कर्मचारी के परिजनों से संपर्क साधा तो उन्होंने जल्द रकम वापस लौटाने का भरोसा दिलाया, लेकिन रकम वापस नहीं लौटाई। पुलिस ने तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर आरोपी की शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!