गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व के वन संरक्षक पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के आरोप में वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यबहिष्कार कर प्रभागीय वनाधिकारी नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ और गोविंदघाट रेंज कार्यालय पर तालाबंदी की।

गौरतलब है कि वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से नंदादेवी वायास्फियर रिजर्व के वन संरक्षण पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारी एक सप्ताह से अधिक समय से आंदोलनरत है। और वन संरक्षक के स्थानांतरण की मांग कर रहे है। कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के द्वितीय चरण में विभागीय कार्यालयों में तालाबंदी और कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने जोशीमठ स्थित नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क और गोविंदघाट रेंज कार्यालय पर तालाबंदी कर कार्यबहिष्कार किया। वन विभाग के संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश नेगी और महामंत्री कुलदीप खंडूरी ने कहा कि वन संरक्षक की ओर से किये जा रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर कई बार अधिकारी से वार्ता की गई लेकिन वार्ता सफल न हो सकी जिससे नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग है कि जब तक वन संरक्षक का तबादला नहीं हो जाता तब तक कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष प्रकाश नेगी, सुधांशु कपरवान, विनय कुमार, अनूप कुमार, सुमित बिष्ट, राकेश चंद्र, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!