गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के निर्देश पर गैरसैंण एवं कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने तीन अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने तीनों को जिले की सीमा से बाहर छोड़कर उन्हे हिदायत दी गयी कि वे छह माह तक जिले की सीमा के अंतर्गत पाये जाते है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जिन को जिला बदर किया गया है उनमें राजेन्द्र उर्फ राजू निवासी ग्राम खेती, थाना गैरसैण, दर्शन सिंह निवासी ग्राम भनोट मैहलचैरी, थाना गैरसैंण और राजेश गुसांई निवासी डिडोली तहसील कर्णप्रयाग हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस की ओर से चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!