posted on : March 5, 2021 6:57 pm

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध पर्यावरण विद पदमश्री चंडी प्रसाद भट्ट ने शुक्रवार को अपने गृह नगर गोपेश्वर के जिला चिकित्सालय में कोविड टिकाकरण केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं, एवं देश के वैज्ञानिकों का तहे दिल से आभार ब्यक्त करते हुए सभी लोगों से वैक्सीन लगाने के साथ ही टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

इस दौरान शहर के अन्य वयक्तियों जिनमें वयोवृद्ध समाज सेवी सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, रुद्रनाथ के प्रधान पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्ब भट्ट ने भी वैक्सीन लगवाने के साथ ही अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगाने की अपील की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!