कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के डॉ. शिवानंद नोटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे शुक्रवार को नमामि गंगे के तत्वावधान आजादी के अमृतमहोत्सव और स्वच्छता ही सेवा है, पखवाड़े के अन्तर्गत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जबकि दो अक्टूबर को भाषण प्रतिभागिता के साथ अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेगी। जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दो अक्टूबर को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राधा रावत, डॉ. चन्द्रावती टमटा, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. मृगाकं मलासी ने किया जबकि पोस्टर प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. कविता पाठक, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. कमल किशोर द्विवेदी, डॉ. कमलेश चन्द्र लोहानी ने ने किया।
