posted on : September 22, 2023 7:20 pm
पोखरी (चमोली)। हंस फाउंडेशन की ओर से चमोली जिले के पोखरी में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। जिसमें 155 नेत्र रोगियों ने अपने आंख की जांच करवायी।
नेत्र विशेषज्ञ डा. प्रशांत जुगरान ने बताया कि शिविर में 155 से अधिक नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 20 लोगों की नेत्रों में मोतियाबिंद पाया गया जिनकी नेत्र सर्जरी के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ले जाया जाएगा। पोखरी व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रकाश नेगी ने कहा फाउंडेशन ने पोखरी में निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इस शिविर के आयोजन से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र रोगियों को काफी सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर कोर्डिनेटर दीपक गुसाई, रविन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
