गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर व्यापार संघ के भारी विरोध और जनता के सहयोग से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

मेले के आयोजक संदीप चैहान ने बताया कि 13 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हस्तशिल्प के साथ ही रोजमर्रा की सामग्री के स्टाल लगाये जा रहे है। साथ ही चरखी, मौत का कुंआ, ड्रेगन, मिकी माउस और बच्चों के अन्य खेल की सामग्री भी मेले में देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए भी स्टाल लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि स्थानीय दुकानदार भी अपने उत्पादों की बिक्री कर सकें और लोगों को इसका लाभ मिल सके। गोपेश्वर में मेले के आयोजन को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह दिखायी दे रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि सोसल मीडिया पर अधिकांश लोग मेले के लगाये जाने के पक्षधर दिख रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस मेले के लगने का इंतजार कर रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!