posted on : September 8, 2023 8:13 pm

रुड़की। मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में उधार की रकम मांगने पर एक पक्ष के चार लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पिता को बचाने आई युवती के साथ भी आरोपी हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराने के बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी कमर जहां ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कामिल हसन ने गांव में साबरी बुलबुल के नाम से एक दुकान खोल रखी है। बताया कि उसके पिता ने गांव के एक व्यक्ति को सामान उधार दिया था। काफी दिनों से वह पैसे नहीं दे रहा था। इस पर बृहस्पतिवार सुबह उसके पिता ने उक्त व्यक्ति से अपने पैसे देने के लिए कहा लेकिन उसने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया।

आरोप है की इस बीच उक्त व्यक्ति ने अपने बेटों व एक अन्य के साथ मिलकर उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जब वह अपने पिता को बचाने के लिए बीच में आई तो आरोपी हमलावरों ने उसके ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कमर जहां ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!