posted on : June 6, 2021 6:48 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले में शराब व्यवसायियों को शासन और प्रशासन के नियमों का कोई खौफ नहीं है। जिले में जहां कोविड कफ्र्यू के बाद से लगातार शराब व्यवसायियों की ओर मनमाने दाम पर शराब बेचने के गुपचुप  मामले सामने आ रहे थे। वहीं अब ग्वालदम स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान में अनुज्ञापी की ओर से आबकारी विभाग की ओर से लगाई गई सील से छेड़छाड़ कर शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में जिले के शराब व्यवसायियों में प्रशासन के आदेशों के पालन किये जाने को लेकर गंभीरता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि कोविड कफ्र्यू के अनुपाल के लिये जिला प्रशासन के अदेश के क्रम में आबकारी विभाग की ओर से बीती 10 मई को जिले की सभी अंग्रेजी शराब की दुकानों को सील कर शराब बिक्री बंद कर दी गई थी। इससे पूर्व विभाग की ओर से सभी दुकानों स्टॉक को वैरीफाइ कर लिया गया था। लेकिन उसके बावजूद जिले के विभिन्न स्थानों पर महंगे दामों पर शराब बेचने के मामले बार-बार सामने आ रहे थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से मामलों को गंभीरता से न लेते हुए विभाग की ओर से लगाई गई सीलों का भरोसा किया जाता रहा। ऐसे में थराली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख महावीर शाह की ओर से ग्वालदम की अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगी सील से छेड़खानी किये जाने का विडियो और बयान सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों की ओर पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ दुकान का निरीक्षण किया गया। जिसमें सील और स्टॉक के साथ छेड़छाड का मामला सामने आया है।

 

अंग्रेजी शराब की ग्वालदम दुकान में सील और स्टॉक के साथ छेड़ाखानी की जानकारी मिलने पर दुकान का निरीक्षण किया गया है। जिस पर मामले में आरोप सही पाये गये हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिये जिलाधिकारी चमोली को भेज दी गई है।

दीपाली शाह, आबकारी अधिकारी, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!