posted on : March 18, 2023 8:34 pm

रुद्रपुर। शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग ने एक दुकान, दो झोपड़ी और पास खड़े कुछ वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसा रुद्रपुर में किच्छा रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपडि़यां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शा भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!